अल्ट्रासाउंड सेवा रही बंद, ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगी महिला चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेवा रही बंद, ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगी महिला चिकित्सक

बांका सदर अस्पताल

Banka Sadar Hospital: अस्पताल में 17 से अधिक चिकित्सक रहे तैनात, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी, रात में प्रसव पीड़िताओं को मिलेगी ऑनकॉल सुविधा

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka Sadar Hospital: बांका सदर अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रही, जिससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अन्य सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहीं. विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहे, जबकि प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए ऑनकॉल महिला चिकित्सक की व्यवस्था भी की गई है.

महिला चिकित्सक रहेंगी ऑनकॉल ड्यूटी पर

अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं की सुविधा के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अनिता अरुण सेवा देंगी. इसके बाद रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक भी वे ऑनकॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

सदर अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. दिनकर झा तथा दोपहर 2 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. दिलीप कुमार इमरजेंसी ड्यूटी संभालेंगे.

विभिन्न विभागों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

Banka Sadar Hospital: ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, सर्जरी विभाग में डॉ. अपूर्वा कुमार, ऑर्थो एवं इमरजेंसी में डॉ. दिनकर झा और डॉ. दिलीप कुमार उपलब्ध रहेंगे.शिशु रोग विभाग में डॉ. कुमार अमीश एवं डॉ. रविकांत, नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ. विक्रम सत्यार्थी, दंत विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी तैनात रहेंगे.

एसएनसीयू में तीन पालियों में ड्यूटी

एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार अमीश एवं डॉ. रविकांत तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए ड्यूटी पर रहेंगे.बांका सदर अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रही, जिससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अन्य सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहीं. विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहे, जबकि प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए ऑनकॉल महिला चिकित्सक की व्यवस्था भी की गई है.

महिला चिकित्सक रहेंगी ऑनकॉल ड्यूटी पर

अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं की सुविधा के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अनिता अरुण सेवा देंगी. इसके बाद रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक भी वे ऑनकॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

सदर अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. दिनकर झा तथा दोपहर 2 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. दिलीप कुमार इमरजेंसी ड्यूटी संभालेंगे.

विभिन्न विभागों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, सर्जरी विभाग में डॉ. अपूर्वा कुमार, ऑर्थो एवं इमरजेंसी में डॉ. दिनकर झा और डॉ. दिलीप कुमार उपलब्ध रहेंगे.शिशु रोग विभाग में डॉ. कुमार अमीश एवं डॉ. रविकांत, नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ. विक्रम सत्यार्थी, दंत विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी तैनात रहेंगे.

एसएनसीयू में तीन पालियों में ड्यूटी

एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार अमीश एवं डॉ. रविकांत तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए ड्यूटी पर रहेंगे.

ALSO READ: बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन