बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के दर स्थिर

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 9:54 AM

विज्ञापन

बांका जिले की मंडी में अलग-अलग खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव रविवार को स्थिर रहे लेकिन खुदरा मंहगाई दर से आमजन परेशान रहे. रविवार को बाजार में कारोबार सामान्य रहा. आवक भी सामान्य रही.

विज्ञापन

खुदरा मंहगाई दर से आमजन परेशान

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट :

बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव स्थिर है. लेकिन खुदरा मंहगाई दर से आमजन परेशान है. रविवार को बाजार में कारोबार सामान्य रहा. मंडी में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार भाव में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया. व्यापारियों के अनुसार दलहन, तेलहन व मसाला की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन आलू और प्याज के दाम लगातार बदल रहे हैं. सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन मांग और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव के संकेत है. व्यापरियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और आवक पर टिकी हुई है. मालूम हो कि बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों का आवक पूर्णिया के गुलाबबाग एवं कलकत्ता की मंडियों से होता है. जिसमें पूर्णिया से मुंगेर के कृष्णा सेेतु होकर लंबी दूरी तय कर जिंसों का आवक बांका मंडी में होती है. विगत एक माह पूर्व भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद एवं ईंधन की कीमतों में वृद्धि होने से यहां खाद्यान्न सहित अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में बढ़ोतरी होने से व्यापारी से लेकर आमलोग तक परेशान है.

आज मंडी का भाव

शहर के व्यवसायिक मंडी के अनुसार आवक पर दर में उतार चढ़ाव देखी जा रही है. स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों व मसाला सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दरों में तेजी है. जबकि गेहूं, मक्का, आलू व प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. इसके मूल वजह में भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होना एवं ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी होना है. इसका असर खेती किसानी पर पड़ रहा है. जिले के कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से समानों के दामों में वृद्धि हो रही है. लंबी दूरी व ईधन के बढ़ते दरों की वजह से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को माल ढूलाई में अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है. विभिन्न खाद्यान्न की दर निम्न है.

खाद्यान्न की कीमत (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न का नाम न्यूनतम उच्चतम

गेहूं – 2600 2650

मक्का – 2100 2150

चावल मंसुरी – 3250 3400

चावल अरवा मोटा – 3100 3250

चावल बासमती – 12500 13500

दाल मसुर – 6000 6550

मुंग दाल – 9540 9600

अरहर दाल – 11500 15000

गोटा चना – 6200 6400

गोटा मुंग – 8500 9000

पीला सरसों – 7300 7550

सरसों तेल (15 लीटर) – 2070 2470

आलू – 1200 1450

प्याज – 1800 1900

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन