श्रावणी मेला को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचने लगे पदाधिकारी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला शुरू होने से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम ने कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए.
विज्ञापन
कटोरिया बांका से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कच्ची कांवरिया पथ का विस्तृत निरीक्षण किया. एडीएम अजीत कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी आदित्य कुमार और डीटीओ अन्नु कुमारी ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर कटोरिया स्थित जिला नियंत्रण कक्ष तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कांवरियों की सुविधा को लेकर प्रशासन सतर्क
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कच्ची कांवरिया पथ पर उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. पेयजल, शौचालय, स्नानागार, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया.दरभाषण नदी पुल की व्यवस्था का लिया जायजा
कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित जमुआ मोड़ के समीप दरभाषण नदी पुल का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया. यहां निर्णय लिया गया कि पुल के एक हिस्से में बैरिकेडिंग कर कांवरियों के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी, जबकि दूसरे हिस्से से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम के तहत वाहनों का परिचालन कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.दुम्मा बॉर्डर से कंट्रोल रूम तक हुआ निरीक्षण
एडीएम अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने झारखंड सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से लेकर कटोरिया के जिला नियंत्रण कक्ष तक पूरे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान मार्ग की स्थिति, अतिक्रमण और अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया.धर्मशालाओं में सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश
अधिकारियों ने कच्ची कांवरिया पथ पर स्थित हड़खार और इनारावरण सरकारी धर्मशालाओं का भी निरीक्षण किया. यहां रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेला अवधि में कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार, कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी, चांदन सीओ रवि कुमार, कटोरिया थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन