बच्चे को बचाने के प्रयास में पलटी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद जख्मी युवक

Road Accident : बलुआ गांव में सड़क पर अचानक दौड़कर आए बच्चे को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Road Accident : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सुलतानपुर पंचायत के बलुआ गांव में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक घायल हो गया. दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़कर आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान बलुआ गांव निवासी मोहम्मद फिरदौस के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह शनिवार को अपने घर से बाइक से अमरपुर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़कर आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Road Acciden: दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया.

चालक की हालत खतरे से बाहर

डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

ALSO READ: सावधान! कटोरिया और आसपास के इलाकों में विषैले जीवों का खतरा बढ़ा, खेत-खलिहान में काम करते समय रखें ध्यान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन