सावधान! कटोरिया और आसपास के इलाकों में विषैले जीवों का खतरा बढ़ा, खेत-खलिहान में काम करते समय रखें ध्यान
सांकेतिक तस्वीर
Scorpion Sting : खेत में खेल रहे दो मासूम भाइयों को बिच्छू ने डंक मारा, समय पर इलाज मिलने से टला बड़ा खतरा; चिकित्सकों ने बरसात में सतर्क रहने की अपील की
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Scorpion Sting : बांका जिले के कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार उमस भरी गर्मी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है. शनिवार को बिच्छू के डंक से सहोदर भाइयों समेत तीन लोगों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने त्वरित उपचार कर सभी की हालत स्थिर बताई है.
खेत में खेल रहे दो भाइयों को बिच्छू ने मारा डंक

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव में खेत में खेल रहे मदन मुर्मू के 12 वर्षीय पुत्र आकाश मुर्मू और 11 वर्षीय पुत्र सुंदर मुर्मू को अचानक बिच्छू ने हाथ की अंगुली में डंक मार दिया. दर्द से तड़प रहे दोनों बच्चों को परिजनों ने तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
चिकित्सकों ने तुरंत किया उपचार
अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों बच्चों की हालत में सुधार है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
वृद्ध महिला भी हुई बिच्छू के डंक का शिकार
Scorpion Sting : इसी दिन भैरोपुर गांव निवासी उमेश यादव की 60 वर्षीय पत्नी गौरी कुमारी भी घर के समीप काम करने के दौरान बिच्छू के डंक का शिकार हो गईं. परिजनों ने उन्हें भी तुरंत कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई.
यह भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम
बरसात में सतर्क रहने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में खेत-खलिहान, लकड़ी, पत्थर और झाड़ियों के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी बरतें. यदि किसी व्यक्ति को बिच्छू या अन्य विषैले जीव के दंश की घटना हो तो झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराएं. समय पर चिकित्सकीय उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.
बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें
क्या करें:
- सतर्कता: खेत-खलिहान, लकड़ी, पत्थर या झाड़ियों के पास काम करते समय विशेष ध्यान रखें। अंधेरे में टॉर्च और लाठी का प्रयोग करें।
- जांच: जूते, चप्पल या कपड़े पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें।
- त्वरित इलाज: डंक लगने पर मरीज को शांत रखें, अंग को ज्यादा न हिलाएं और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
क्या न करें:
- झाड़-फूंक से बचें: ओझा-गुणी या घरेलू टोटकों के चक्कर में कीमती समय बर्बाद न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
- चीरा न लगाएं: डंक वाली जगह पर ब्लेड से कट लगाने या मुंह से जहर चूसने की गलती बिल्कुल न करें।
- खुद डॉक्टर न बनें: बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई भी दर्द निवारक दवा न लें।
यह भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए