बांका के लाल का कमाल! समाहरणालय कर्मी के बेटे हर्षित ने UGC NET में हासिल की ऑल इंडिया 55वीं रैंक, JRF भी किया क्वालिफाई

Updated:
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थी हर्षित सिंह | Prabhat Khabar Network

बांका के लाल हर्षित सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा में ऑल इंडिया 55वां रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए क्वालीफाई किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

बांका. बांका के छात्र हर्षित सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. हर्षित ने ऑल इंडिया स्तर पर 55वां रैंक प्राप्त किया है. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए क्वालीफाई किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

300 में मिले 194 अंक, 99.9164718 रहा परसेंटाइल

यूजीसी नेट के जारी परिणाम के अनुसार हर्षित सिंह को 300 में से 194 अंक प्राप्त हुए हैं. उनका परसेंटाइल स्कोर 99.9164718 रहा है. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने ऑल इंडिया 55वां रैंक हासिल किया.

उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

बांका के संत जोसेफ स्कूल से हुई प्रारंभिक शिक्षा

हर्षित सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बांका स्थित संत जोसेफ स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया. दो भाइयों में हर्षित छोटे हैं. उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंह बांका समाहरणालय की सामान्य शाखा में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं.

रैनिया गांव से लेकर पूरे बांका में खुशी

हर्षित सिंह की सफलता की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव रैनिया सहित पूरे बांका शहर में खुशी की लहर है. परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. हर्षित की उपलब्धि ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है.

Also Read: पटना में बनेगा बिहार का पहला एट-ग्रेड कॉरिडोर, नीचे 4 लेन और ऊपर 6 लेन एलिवेटेड रोड, 8456 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन