जिलेबिया मोड़ के पास पेड़ से टकरायी ऑटो, छह जख्मी, दो रेफर

Updated:
विज्ञापन
जिलेबिया मोड़ के पास पेड़ से टकरायी ऑटो, छह जख्मी, दो रेफर

थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास सुल्तानगंज से देवघर पूजा करने जा रही एक ऑटो पेड़ से टकरा गयी, जिससे ऑटो सवार छह लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास सुल्तानगंज से देवघर पूजा करने जा रही एक ऑटो पेड़ से टकरा गयी, जिससे ऑटो सवार छह लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां दो की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर गांव निवासी एक ही परिवार के सात व्यक्ति ऑटो से सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर देवघर पूजा करने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में जिलेबिया मोड़ के पास चालक को नींद लग जाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. जख्मी में पप्पू मंडल, कृष्ण कुमार, आनंद कुमार साह, लीलावती देवी, नीलम देवी, प्रीति कुमारी का इलाज कराया गया, जिसमें लीलावती देवी एवं आनंद कुमार साह की गंभीर स्थिति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन