मांगों को लेकर आशा ने किया धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर आशा ने किया धरना प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पास शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की आशा ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पास शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की आशा ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के बाद आशा की एक प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य प्रबंधक भारत भूषण चौधरी से मिले और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान आशा ने अपनी मानदेय को लागू करने तथा वर्ष 2024 का बकाया इंसेंटिव राशि का भुगतान करने की मांग की. इस मौके पर अध्यक्ष अनिता कुमारी, मंत्री प्रोन्नति चटर्जी, सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष उषा देवी, किरण कुमारी, बबली सिंह, सरिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सुधा कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन