फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च कर आम लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च कर आम लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर गोला चौंक, बस स्टैण्ड, सिहुड़ी, कोलबुजुर्ग, कासपुर, भरको, महादेवपुर, गोपालपुर, चपरी, पवई, दौना, संग्रामपुर, गरीबपुर, चिरैया होते हुए वापस चपरी ,बलुआ, सुरिहारी, कुल्हरिया, रायपोखर, हसनपुर, डुमरामा, मोदी टोला, पुरानी चौंक होते हुए वापस थाना परिसर पहुंची. फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने जगह-जगह रुक कर आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शांतिपूर्ण माहौल में सादगी के साथ पर्व मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान उन्माद फैलाने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले के संबंध में अविलंब पुलिस को सूचना दें ताकि वैसे लोगों के खिलाफ ससमय कार्यवाही किया जा सके. फ्लैग मार्च के दौरान दारोगा सतीश कुमार सिंह, दारोगा मुकेश कुमार, दारोगा राजेश कुमार चौधरी, दारोगा सुशील कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी व स्थानीय चौकीदार शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन