बांका मंडी में दलहन-तिलहन और तेल के भाव में तेजी, सब्जियों के दाम भी बढ़े, जानें आज का रेट

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका मंडी में दलहन, तिलहन और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखी गई है. प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

बांका. शहर की व्यवसायिक मंडी में मंगलवार की सुबह किसानों, व्यापारियों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. अनाज और खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री के बीच कई जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे, लेकिन दलहन, तिलहन, सरसों तेल और कुछ मसालों की कीमतों में तेजी देखी गयी. वहीं सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी सब्जियों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

दलहन-तिलहन और खाद्य तेल में तेजी

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार मंडी में आवक के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को मसूर दाल, मूंग दाल, अरहर दाल, गोटा मूंग और पीली सरसों समेत कई दलहन-तिलहन के भाव में तेजी रही. सरसों तेल की कीमत भी बढ़ी हुई बतायी गयी. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दलहन और तिलहन में और तेजी की संभावना बनी हुई है.

सब्जियों के बढ़ते भाव से आम लोग परेशान

शहर के सब्जी बाजार में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं. प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च के साथ हरी सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. आलू के भाव में हालांकि रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी है. सब्जियों के बढ़ते दाम से आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

परिवहन खर्च बढ़ने का बाजार पर असर

स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि थोक बाजार में कीमत बढ़ने के साथ परिवहन खर्च बढ़ने का असर भी खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की कीमतों के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को माल ढुलाई में अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. बांका मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. परिवहन लागत बढ़ने से इसका सीधा असर बाजार कीमतों पर पड़ रहा है.

किसानों और कारोबारियों की नजर आवक और मौसम पर

मंडी में किसानों और व्यापारियों की नजर आने वाले दिनों में मौसम और विभिन्न जिंसों की आवक पर टिकी हुई है. आवक में बदलाव होने पर कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कारोबारियों के अनुसार बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति आगे की कीमतों को प्रभावित करेगी.

बांका मंडी में मंगलवार के ताजा भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं26002650
मक्का22002350
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)25702870
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी60006500

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन