भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन

भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया गांव निवासी प्रशांत कुमार उर्फ बबलू कुमार पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर राष्ट्रीय रोजगार मोर्चा के संयोजक आशुतोष राय तथा उसके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने जिलेबिया मोड़ स्थित लाल बाबा धर्मशाला के सामने अपने घर के पास खड़ा था. तभी आशुतोष राय तथा उसके कार्यकर्ता आये और मुझे पर्चा देने लगे. जिस पर मैंने उन लोगों से कहा कि मैं बीजेपी में हूं. हम पर्चा नहीं लेंगे. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इतने में मुझे 30-40 व्यक्ति ने घेर कर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंटा एवं रड से मारकर जख्मी कर दिया. इसी क्रम में मेरे गले से दो भर सोने का चैन छीन लिया एवं धमकी दिया कि ज्यादा बोलोगे तो गोली मार देंगे. उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस संबंध में जिलेबियामोड़ थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है तथा घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है. जिसकी जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन