पूर्व सरपंच की पत्नी हत्या के आरोपित को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सरपंच की पत्नी हत्या के आरोपित को भेजा जेल

विज्ञापन

बौंसी

थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित पासी टोला में पूर्व सरपंच की पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को नीलम देवी की हत्या गला रेतकर कर दी गयी थी. मामले में मृत महिला के छोटे पुत्र वासुदेव मंडल के द्वारा पड़ोसी शिवलाल मंडल और उसके चार पुत्रों को अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने 251/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने मामले के आरोपित शिवलाल मंडल के पुत्र रोहित मंडल को श्याम बाजार से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि आरोपी से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. उम्मीद है कि हत्याकांड के रहस्य से जल्द ही पर्दा उठ जायेगा. हालांकि मामले के अन्य चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन