लंबा मैदान गांव में महिला की हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
लंबा मैदान गांव में महिला की हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार

खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान गांव में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस की गठित टीम के द्वारा रामसरैया चौक के समीप नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. विगत 24 मई की आधी रात खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान गांव में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस की गठित टीम के द्वारा रामसरैया चौक के समीप नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ बेलहर राजकिशोर सिंह ने बताया कि लंबा मैदान गांव निवासी कंचना देवी पति पप्पू यादव की हत्या गत छह दिन पूर्व हुई थी. घटना के बाद मृतका की पुत्री काजल कुमारी के लिखित आवेदन पर खेसर थाना में शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राजरंजन कुमार पिता कमलेश्वरी राणा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ बेलहर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी. टीम के द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुये कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को रामसरैया चौक के समीप गिरफ्तार किया गया. उन्होंने आगे बताया कि मृतक महिला के द्वारा एक लाख रुपये लेन-देन को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. पुलिस टीम में तकनीकी शाखा प्रभारी राजेश कुमार, खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण, पुअनि रविंद्र कुमार यादव, सअनि राजीव रंजन कुमार, सिपाही विजय कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार व प्रीतम कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन