वन विभाग की टीम ने शीशम लकड़ी लदे वाहन को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने शीशम लकड़ी लदे वाहन को किया जब्त

बेलहर का मामला

विज्ञापन

बेलहर का मामला बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर झाझा मुख्य मार्ग पर तीन पहड़ीया के पास वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन पर लदे शीशम के हरे पेड़ की शिल्ली को ले जा रहा था जिसे जब्त कर लिया. इसके बाद जब्त वाहन को वन परिसर में लाकर सुरक्षित रखी गयी. वन परिसर पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि जब्त कच्ची शीशम की लकड़ी के विरुद्ध वन विभाग के न्यायालय में प्रतिवेदन भेज दी गयी है. जहां इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस छापामारी अभियान में उप वनपरिसर पदाधिकारी लवकेश कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार एवं वनरक्षी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन