स्नान के दौरान चांदन नदी में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चांदन नदी में स्नान के दौरान बुधवार की दोपहर करीब आठ वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांका. चांदन नदी में स्नान के दौरान बुधवार की दोपहर करीब आठ वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान अलीगंज मोहल्ला निवासी मो बाबर के पुत्र मो शाहबाज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उक्त छात्र अपने दोस्त के साथ नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान मो शाहबाज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने जब यह देखा तो शोर मचाया, जिससे आसपास में मौजूद लोग व परिजन मौके पर पहुंचे. इसके बाद काफी मशक्कत कर शाहबाज को पानी से बाहर निकालकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिन्हा, प्रतिनिधि अज्जू यादव व बांका थाना के एसआई सुनील कुमार मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए राजी किया. सभापति ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को सरकारी सहायता राशि दिलायी जायेगी, जबकि सभापति ने बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से परिजनों से सतर्कता बरतने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन