किसानों ने बीएओ कार्यालय को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

शंभुगंज : सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजना चलायी जा रही है, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी के कारण किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. रबी फसल का वर्षा व ओला में हुए क्षति का मुआवजा सरकार द्वारा दिये जाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब तक हजारों किसानों को क्षति पूर्ति […]
विज्ञापन
शंभुगंज : सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजना चलायी जा रही है, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी के कारण किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. रबी फसल का वर्षा व ओला में हुए क्षति का मुआवजा सरकार द्वारा दिये जाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब तक हजारों किसानों को क्षति पूर्ति का मुआवजा नहीं मिला है.
किसान प्रखंड कृषि कार्यालय से लेकर बीडीओ कार्यालय का चक्कर लगाते परेशान हैं. मुआवजा राशि लेने के लिए शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने बीएओ का घेराव किया. भरतशिला के किसान राम कुमार सिंह, पंकज कुमार, नरसंडी गांव के निरंजन कुमार निराला, छत्रहार मिर्जापुर के सतीश मिश्र, संजय कुमार मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र, शिव शंकर चौधरी, वेचन झा, चंद्र मालेश्वरी मिश्र, गुलनी कुशाहा गांव के विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, नीरज देवी आदि किसानों ने बताया कि क्षतिपूर्ति की राशि लेने के लिए महीनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पदाधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे है. मंगलवार को बीडीओ से मिले थे.
बीडीओ ने शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन खुद बांका चले गये. किसानों ने बताया कि अगर एक दो दिन में क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलेगी तो धरना देंगे. बीएओ अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को राशि मिल गयी है. जिन किसानों को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं हुआ है उसकी सूची बैंक से लिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










