15 तक उपलब्ध करायें उपयोिगता प्रमाण पत्र

बांका : सर्व शिक्षा अभियान एवं प्राथमिक शिक्षा के डीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी एचएम को साफ तौर पर यह सूचित कर दिया है कि अगर वह वित्तीय वर्ष 2014-15 की उपयोगिता प्रमाण-पत्र 15 जनवरी 2016 तक उपलब्ध नहीं कराते है तो उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली और प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. […]
बांका : सर्व शिक्षा अभियान एवं प्राथमिक शिक्षा के डीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी एचएम को साफ तौर पर यह सूचित कर दिया है कि अगर वह वित्तीय वर्ष 2014-15 की उपयोगिता प्रमाण-पत्र 15 जनवरी 2016 तक उपलब्ध नहीं कराते है तो उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली और प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
वित्तीय वर्ष 2014-15 के उपयोगिता प्रमाण पत्र के जमा करने की तिथि कई बार घोषित की गयी लेकिन फिर भी कई ऐसे प्रभारी एचएम, एचएम ऐसे है जिन्होंने अपना उपयोगिता अब तक नहीं दिया है. विभाग के डीपीओ शाश्वतानंद झा ने बताया कि 12 जनवरी को प्रखंडस्तरीय शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें राशि की उपयोगिता प्रमाण- पत्र प्राप्त किया जायेगा. जिसके बाद प्रखंड से जमा उपयोगिता प्रमाण पत्र 15 जनवरी को जमा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










