सीसी एकाउंट को 10 लाख से बढ़ा कर किया जाये 40 लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित समय पर मिलर सौंपे तैयार चावल सीओ के यहां गये आदेश के कागजात में ना हो देरी प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने तैयार की मांग पत्र मांत्र पत्र को सौंपेंगे जिलाधिकारी को बांका : धान अधिप्राप्ति के लचर रवैये से आजिज होकर बुधवार को प्रखंड के सभी […]
विज्ञापन
प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित
समय पर मिलर सौंपे तैयार चावल
सीओ के यहां गये आदेश के कागजात में ना हो देरी
प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने तैयार की मांग पत्र
मांत्र पत्र को सौंपेंगे जिलाधिकारी को
बांका : धान अधिप्राप्ति के लचर रवैये से आजिज होकर बुधवार को प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों ने राज्य सरकार के बेहद जटिल नियम को लेकर कड़ी निंदा की. बैठक की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सरकार के नियम के कारण मिलर और पैक्स अध्यक्षों के बीच के समझौते पत्र को लेकर है.
जिसमें यह नियम है कि पैक्स के द्वारा जो किसानों का धान खरीदा जायेगा उस धान को चावल तैयार करने के लिए मिलर अपने मिल ले जायेंगे, और जब मिलर का मन होगा तक मिलर तैयार चावल को एएफसी को सौंपेगा जिसके बाद ही एसएफसी पैसे का भुगतान करेगी. ऐसे में अगर पैक्स किसानों से धान खरीद करता है और मिलर समय पर तैयार चावल को एएफसी को समय पर नहीं सौंपेगा तो सीसी एकाउंट से खर्च होने वाला पैसे का सूद पैक्स अध्यक्ष को देना होगा.
ऐसे में पैक्स अध्यक्ष के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं बैठक में सीसी एकाउंट में दिये गये दस लाख को चालीस लाख करने की बात भी तय की गयी. साथ ही पैक्स के द्वारा धान खरीद के बाद सीओ के पास से जो एनफोर्समेंट के लिए कागजात जाता है उसमें समय की बरबादी ना हो. सभी मांगों की एक प्रति तैयार कि गयी है जिसको जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा. बैठक के दौरान सभी पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










