मोरटसाइकिल के धक्के से बच्ची जख्मी

कटोरिया : थाना क्षेत्र के कटोरिया सूईया मुख्य मार्ग पर मुड़ियारी मोड़ के निकट संत जेवियर्स स्कूल के सामने बुधवार को बाईक के धक्के से टिटहीवरण के विभीषण यादव की 10 वर्षीय पुत्री रंजनी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में डॉ बिनोद कुमार द्वारा किया गया. प्राप्त जानकारी […]
कटोरिया : थाना क्षेत्र के कटोरिया सूईया मुख्य मार्ग पर मुड़ियारी मोड़ के निकट संत जेवियर्स स्कूल के सामने बुधवार को बाईक के धक्के से टिटहीवरण के विभीषण यादव की 10 वर्षीय पुत्री रंजनी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में डॉ बिनोद कुमार द्वारा किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया गया कि जख्मी बच्ची अपनी मां के साथ कटोरिया बाजार में मीना बाजार देखकर वापस अपने घर जा रही थी.
संत जेवियर्स स्कूल के निकट पहुंचते ही पीछे से जा रही बाइक के धक्के से गिर कर जख्मी हो गयी. उधर लोगों को जुटता देख बाईक सवार साथ में बैठे महिला को छोड़ कर भाग निकला. उधर बच्ची के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने बाईक सवार के साथ बैठी महिला को पकड़ लिया. इसके चलते वहां दोनों के बीच हो रही नोकझोंक को देखने वाले की भीड़ जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










