ग्रामीण बैंक बाराहाट की कार्य प्रणाली के विरोध में समाजसेवी करेंगे आंदोलन

Published at :05 Jan 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक बाराहाट की कार्य प्रणाली के विरोध में समाजसेवी करेंगे आंदोलन

ग्रामीण बैंक बाराहाट की कार्य प्रणाली के विरोध में समाजसेवी करेंगे आंदोलन प्रतिनिधि, बाराहाटबाराहाट ग्रामीण बैंक की कार्यप्रणाली से ग्राहक परेशान हैं. बैंक में 20 दिनों से जमा निकासी में ग्राहकों को कठिनाई हो रही है. जानकार बताते हैं कि यहां की बैंकिंग व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. बैंक की कुव्यवस्था से आजिज बैंक के […]

विज्ञापन

ग्रामीण बैंक बाराहाट की कार्य प्रणाली के विरोध में समाजसेवी करेंगे आंदोलन प्रतिनिधि, बाराहाटबाराहाट ग्रामीण बैंक की कार्यप्रणाली से ग्राहक परेशान हैं. बैंक में 20 दिनों से जमा निकासी में ग्राहकों को कठिनाई हो रही है. जानकार बताते हैं कि यहां की बैंकिंग व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. बैंक की कुव्यवस्था से आजिज बैंक के ग्राहकों में शामिल समाज सेवी सच्चिदानंद साह ने बैंक प्रबंधक से मिल कर बैंक की कार्य प्रणाली में दो दिन के अंदर सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया. अगर इस बीच बैंक की व्यवस्था में कोई सुधार नही होता है, तो उन्होंने अनशन करने की बात कही. वहीं शाखा प्रबंधक एनके मिश्रा से जब बैंक की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की बैंक में लगे कम्प्यूटर के पार्ट जल जाने से समस्या उत्पन्न हुई है. इसे बुधवार तक दूर कर लिया जायेगा. इसके बाद यहां कार्य सुचारु ढंग से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन