प्रकृति द्वारा प्रदत्त गुण को खोजना ही है कौशल विकास : बीडीओ

Published at :05 Jan 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति द्वारा प्रदत्त गुण को खोजना ही है कौशल विकास : बीडीओ

प्रकृति द्वारा प्रदत्त गुण को खोजना ही है कौशल विकास : बीडीओ – कौशल विकास योजना की शाखा का शुभारंभफोटो 5 बांका 5 : प्रशिक्षण शाखा का उद्घाटन करते बीडीओ धोरैया: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के श्रीपाथर पटवा में इससे संबंधित प्रशिक्षण के लिए शाखा […]

विज्ञापन

प्रकृति द्वारा प्रदत्त गुण को खोजना ही है कौशल विकास : बीडीओ – कौशल विकास योजना की शाखा का शुभारंभफोटो 5 बांका 5 : प्रशिक्षण शाखा का उद्घाटन करते बीडीओ धोरैया: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के श्रीपाथर पटवा में इससे संबंधित प्रशिक्षण के लिए शाखा का शुभारंभ हुआ़ शाखा का शुभारंभ बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर बीडीओ ने कहा कि कौशल विकास सही मायने में अपने अंदर प्रकृति द्वारा प्रदत्त गुण को खोजना है़ सेंटर इंचार्ज कपिलदेव सिंह ने बताया कि शिक्षा का स्तर उठाने के उदेश्य से प्रधानमंत्री द्वारा कौशल विकास योजना को मूर्त रूप दिया गया है़ इस शाखा में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के तहत ग्रेन मिल ऑपरेटर का प्रशिक्षण तीस प्रतिभागियों को दिया जायेगा़ मंगलवार से इसके एक बैच का शुभारंभ हुआ़ सेंटर इंचार्ज ने बताया कि प्रशिक्षण में धान कूटने व दाल बनाने के तरीकों को बताया जायेगा ताकि लोग प्रशिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें. उपस्थित लोगों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गयी़ बताया गया कि एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा़ मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार झा, शिक्षक निगम कुमार सिंह, समरजीत कुमार, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, रुदेश्वरी रजक, दिनेश साह, रामरूप दास सहित अन्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन