माध्यमिक शक्षिक संघ का चुनाव संपन्न

Published at :05 Jan 2016 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
माध्यमिक शक्षिक संघ का चुनाव संपन्न

माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न फोटो 5 बांका 4 चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशी बांका: माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को मिर्जापुर चंगेरी उच्च विद्यालय में हुआ. चुनाव प्रदेश संगठन के पर्यवेक्षक डाॅ विजय कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन एवं विमल प्रसाद चौधरी ने शांति पूर्ण कराया. […]

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न फोटो 5 बांका 4 चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशी बांका: माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को मिर्जापुर चंगेरी उच्च विद्यालय में हुआ. चुनाव प्रदेश संगठन के पर्यवेक्षक डाॅ विजय कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन एवं विमल प्रसाद चौधरी ने शांति पूर्ण कराया. मतदान में प्रखंड कमेटी के शिक्षक अनुमंडल पार्षद एवं जिला पार्षद के कई शिक्षकों ने हिस्सा लिया. मतदान कर कई संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष सईद अहमद, उपाध्यक्ष कल्याण कुमार सिंह व अमरेंद्र कुमार, सचिव अमरनाथ पासवान, संयुक्त सचिव सोम कृष्ण, मो अजमल हुसैन, साकेत रौशन, रूपेश कुमार एवं कृत्यानंद पोद्दार चुने गये. वहीं कोषाध्यक्ष पद ब्रजेंद्र कुमार बने. जिला कार्यकारिणी पद पर ज्ञानेश्वर कुमार, रामेश्वर हरिजन को चुना गया. परीक्षा समिति पद के लिए ऐनुल हक एवं प्रमोद कुमार पंजल का चयन किया गया. मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नारायण सिंह, जिला सचिव नागेश्वर साह, जिलाध्यक्ष भूवनेश्वर पंडित, नागेश्वर राय, गणेश प्रसाद मंडल, मनोज कुमार, रूस्तम अली, ऋषभ आनंद, मुकेश निराला, सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन