किसानों की समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

Published at :05 Jan 2016 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन शंभुगंज : शंभुगंज बाजार स्थित शंभुनाथ बाबा शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष यदुनंदन मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्या पर चर्चा की गयी. किसानों की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति […]

विज्ञापन

किसानों की समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन शंभुगंज : शंभुगंज बाजार स्थित शंभुनाथ बाबा शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष यदुनंदन मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्या पर चर्चा की गयी. किसानों की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति द्वारा समिति के संरक्षक डाॅ मृणाल शेखर के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में किसान को डीजल अनुदान वित्तीय वर्ष 2014-15 का भुगतान शीघ्र करने, वित्तीय वर्ष 2014-15 में पैक्स द्वारा किसानों से खरीदे गये धान की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने, वित्तीय वर्ष 2015-16 में किसानों को गेहूं बीज पर सरकारी अनुदान शीघ्र दिलाने आदि की मांग की गयी है. वहीं किसानों की समस्या को देखते हुए किसान संघर्ष समिति का कार्यालय शंभुगंज में खोला गया. प्रखंड स्तर पर किसानों की आम सभा चंद्रशेखर मंच शंभुगंज में 2 फरवरी 2016 को करने की तिथि निर्धारित की गयी. मौके पर समिति के संरक्षक डाॅ मृणाल शेखर, संयोजक बैद्यनाथ यादव, विभाकर प्रसाद सिंह, रितेश सिंह, शिव शंकर सिंह, रतन सिंह, बैकुंठ मंडल, वरुण कुमार सिंह, रामानंद मंडल, पप्पू सिंह आदि थे. नमो विचार मंच ने की बैठक शंभुगंज. शंभुगंज स्थित शिवालय परिसर में मंगलवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और सिद्धांतों को जन -जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है. देश ही नहीं विदेशों में इस मंच के माध्यम से कई काम किया जा रहा है. चाहे वह सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र हो. वहीं बैठक में सर्वसम्मति से जिला में नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. मंच का जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को सर्वसम्मति से घोषित किया गया. इस मौके पर सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामानंद मंडल, आनंदी मंडल, सुभाष चंद्र, रविकांत मिश्रा, अजय कुमार यादव, प्रदीप पासवान, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन