मतदान 301, मतपत्र मिले 307

मतदान 301, मतपत्र मिले 307चुनाव में अनियमितता की शिकायतशंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र की भरतशिला पंचायत में मंगलवार को हुए पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी दिवाकर कुमार द्वारा बीडीओ को आवेदन देकर चुनाव में अनियमितता की शिकायत की है. दिवाकर कुमार द्वारा अपने आवेदन में लिखा है कि पीठासीन पदाधिकारी द्वारा 301 मतदान होने की […]
मतदान 301, मतपत्र मिले 307चुनाव में अनियमितता की शिकायतशंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र की भरतशिला पंचायत में मंगलवार को हुए पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी दिवाकर कुमार द्वारा बीडीओ को आवेदन देकर चुनाव में अनियमितता की शिकायत की है. दिवाकर कुमार द्वारा अपने आवेदन में लिखा है कि पीठासीन पदाधिकारी द्वारा 301 मतदान होने की सूचना दी गयी और मतगणना के समय 307 मत पत्र मिले. 50 से ज्यादा मतपत्र पर पीठासीन पदाधिकारी का हस्ताक्षर भी नहीं है. इससे साफ जाहिर होता है कि मतदान कर्मी द्वारा विरोधी पार्टी से मिल कर बिना हस्ताक्षर कर मतदान कराया गया. यह घोर अनियमितता दर्शाता है. दिवाकर कुमार द्वारा आवेदन देकर पुन: मतदान कराने एवं उचित न्याय करने की मांग की गयी. वहीं दिवाकर कुमार द्वारा बताया गया कि इस अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी. इसकी जानकारी आवेदन की प्रतिलिपि देकर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










