28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गोली लगने से घायल शंभु की इलाज के दौरान मौत

गोली लगने से घायल शंभु की इलाज के दौरान मौत शंभुगंज. असौता नगेल के स्व सुरेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र शंभु यादव की मौत इलाज के दौरान सिलीगुड़ी अस्पताल में हो गयी. इसकी सूचना शंभु के भाई ने दी. विदित हो कि 10 नवंबर 15 को असौता नगेल गांव में जमीन विवाद में अपराधियों […]

गोली लगने से घायल शंभु की इलाज के दौरान मौत शंभुगंज. असौता नगेल के स्व सुरेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र शंभु यादव की मौत इलाज के दौरान सिलीगुड़ी अस्पताल में हो गयी. इसकी सूचना शंभु के भाई ने दी. विदित हो कि 10 नवंबर 15 को असौता नगेल गांव में जमीन विवाद में अपराधियों ने सुरेश यादव एवं इनके पुत्र शंभु यादव को गोली मार दी थी. सुरेश यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी और घायल शंभु यादव का सिलीगुड़ी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था. बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सुरेश यादव की पुत्रवधू पिंकी देवी ने गांव के ही संजय यादव सहित 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जा रही है. —————-झखरा से भास्कर नंद ठाकुर जीतेफोटो 25 बांका 8 : जीत के बाद प्रमाण पत्र देते बीडीओ दीना मुर्मू शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना बुधवार को प्रखंड सभागार में किया गया. मतगणना के बाद झखरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद से भास्कर नंद ठाकुर को 269 मत हुआ. वहीं अभिनंदन चौधरी को 237 मत मिला और भास्कर नंद ठाकुर को 32 मत से अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किया गया. वहीं कामतपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए विवेकानंद यादव को 112 मत एवं दिलीप कुमार को 106 मत मिला. जिसमें विवेकानंद यादव को अध्यक्ष पद के लिए 6 मत से घोषित किया. भरतशिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार राय को 345 वहीं दिवाकर कुमार को 194 मत मिला जिसमें राहुल कुमार राय को 151 मत से अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया. पौकरी पंचायत में सोना कुमार सिंह को 384 मत मिला. वहीं उमाकांत सिंह को 232 मत मिले. सोना कुमार सिंह को 152 मत से विजयी घोषित किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें