ईश्वर बने कोल्हासार पैक्स अध्यक्ष

Published at :25 Nov 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर बने कोल्हासार पैक्स अध्यक्ष

कटोरिया/जयपुर : प्रखंड के कोल्हासार पैक्स में अध्यक्ष पद पर ईश्वर यादव विजयी घोषित हुए हैं. उन्होंने निकटतम प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को 10 मतों से पराजित किया़ इसके बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में ऑबजर्बर सह गोपालपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम प्रकाश ने नव […]

विज्ञापन

कटोरिया/जयपुर : प्रखंड के कोल्हासार पैक्स में अध्यक्ष पद पर ईश्वर यादव विजयी घोषित हुए हैं. उन्होंने निकटतम प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को 10 मतों से पराजित किया़ इसके बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में ऑबजर्बर सह गोपालपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम प्रकाश ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ईश्वर यादव को प्रमाण-पत्र प्रदान किया़ मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रह्लाद मिश्र, नवीन कुमार जमुआर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार, संजीत कुमार आदि मौजूद थे़

मतगणना कार्य को लेकर प्रखंड परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे़ –ईश्वर को मिले 235 वोटकटोरिया प्रखंड के कोल्हासार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 24 नवंबर को प्रोन्नत मध्य विद्यालय कधार में दो बूथों पर चुनाव हुआ़ 853 मतदाताओं में से 594 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ चुनावी मैदान में डटे तीन प्रत्याशियों में से ईश्वर यादव को सर्वाधिक 235 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र प्रसाद यादव को 225 व चंद्रकांत मंडल को 90 वोट मिले़ विभिन्न कारणों से 44 मतपत्रों को रद्द घोषित किया गया़ –

युवा पर बुजुर्ग पड़े भारीकोल्हासार पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे, लेकिन रोमांचक मुकाबले के बीच दो युवा प्रत्याशियों पर एक बुजुर्ग प्रत्याशी ईश्वर यादव (58 वर्ष) ग्राम भुसियातरी भारी पडे़ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले क्रमश: सुरेंद्र प्रसाद यादव व चंद्रकांत मंडल की उम्र 25 वर्ष है़ नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ईश्वर यादव ने बताया कि इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी गौरी देवी को कोल्हासार पंचायत चुनाव में दो बार प्रत्याशी बनाया था,

लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी़ पैक्स चुनाव में उन्होंने खुद पहली बार अध्यक्ष पद के लिए उतरे और मतदाताओं के सहयोग से सफलता हासिल हुई़ उन्होंने कहा कि कोल्हासार पैक्स के किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी़ –

समर्थकों ने मनाया जश्नकोल्हासार पैक्स अध्यक्ष पद पर ईश्वर यादव के विजयी होने की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूमने लगे़ प्रखंड परिसर में ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को माल्यार्पण करने के बाद उन्हें गुलाल लगाया़ समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया़ मौके पर प्रबंधक रंजीत यादव, सुमन प्रसाद यादव, विनोदानंद यादव, दशरथ यादव, उपेंद्र यादव, पंचानंद यादव, अरविंद यादव, भिखारी राय, गुरूदेव यादव, श्याम यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, विकास यादव, बुलबुल यादव, ब्रम्हदेव यादव, नंदलाल यादव आदि उपस्थित थे़ -पैक्स अध्यक्षों ने दी बधाई

कटोरिया प्रखंड के विभिन्न पैक्सों के अध्यक्षों ने कोल्हासार से नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ईश्वर यादव को बधाई दी है़ बधाई देने वालों में कटोरिया पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, देवासी पैक्स अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, कठौन पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, हड़हार पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश वर्णवाल, बड़वासिनी पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, लकरामा पैक्स अध्यक्ष कैलाश यादव, जयपुर पैक्स अध्यक्ष सिकंदर शर्मा, कटियारी पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार यादव, जमदाहा पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन