सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का हुआ प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का हुआ प्रशिक्षण

फोटो स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सा कर्मी की | Prabhat Khabar Network

धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 485 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया।

विज्ञापन

धोरैया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योति राजवार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रखंड की कुल 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई. शिविर के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं का हीमोग्लोबीन, एचआईवी, विडाल, यूरिन और वीडीआरएल टेस्ट किया. साथ ही, गर्भस्थ शिशु की गतिविधि की भी जांच की गई. जांच के बाद सभी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और पैरासिटामोल जैसी आवश्यक दवाएं मुफ्त दी गईं. वहीं बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि 15 ऐसी महिलाओं की पहचान की गई जिनका प्रसव जटिल हो सकता था, उन्हें आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया. डॉ. ज्योति राजोवर ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव और नियमित चिकित्सकीय संपर्क में रहने की सलाह दी. शिविर को सफल बनाने में डॉ. नैंसी, डॉ. रेखा और डॉ.रुपाली ने सक्रिय भूमिका निभाई.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन