किसानों को मिलेगी अधिक पैदावार की जानकारी

Updated at :31 May 2015 9:05 PM
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी अधिक पैदावार की जानकारी

चांदन. प्रखंड मुख्यालय में एक जून सोमवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की खेती से संबंधित वैज्ञानिक टिप्स दिये जायेंगे ताकि कम खर्च में अधिक पैदावार प्राप्त हो सके. बाइक दुर्घटना में […]

विज्ञापन

चांदन. प्रखंड मुख्यालय में एक जून सोमवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की खेती से संबंधित वैज्ञानिक टिप्स दिये जायेंगे ताकि कम खर्च में अधिक पैदावार प्राप्त हो सके. बाइक दुर्घटना में तीन जख्मी चांदन. चांदन बाजार में एचपी गैस एजेंसी के निकट रविवार को हुई बाइक दुर्घटना में दंपति समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी फुल्लीडुमर के संजीव कोल, पत्नी देवयंती देवी और पांच वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी संजीव कोल को बेहतर इलाज हेतु देवघर भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार संजीव कोल पत्नी व पुत्री के साथ देवघर स्थित ससुराल से अपने घर फुल्लीडुमर जा रहा था. अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन