दो नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास

Updated at :31 May 2015 8:39 AM
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास

बौंसी: थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में नाबालिग दो सगी बहनों को उसके ही माता-पिता व भाई द्वारा यूपी के लड़के को बेचे जाने का मामला सामने आया है. पंचायत के मुखिया सुरेंद्र मोहन साह, सरपंच अमित कुमार व लड़की के ममेरे भाई अरुण मंडल के प्रयास से लड़की को बिकने से बचाया गया. इस […]

विज्ञापन
बौंसी: थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में नाबालिग दो सगी बहनों को उसके ही माता-पिता व भाई द्वारा यूपी के लड़के को बेचे जाने का मामला सामने आया है. पंचायत के मुखिया सुरेंद्र मोहन साह, सरपंच अमित कुमार व लड़की के ममेरे भाई अरुण मंडल के प्रयास से लड़की को बिकने से बचाया गया.

इस बात को लेकर शनिवार को लड़की के पिता सुबोध साह के आवास पर पंचायत व समाज के गणमान्य लोगों ने अभूतपूर्व फैसला किया. मुखिया व ग्रामीणों ने कहा कि इस लड़की की शादी बालिग होने के बाद पूरा समाज धूमधाम से करायेगा.

इसके लिए जहां मुखिया व सरपंच ने आर्थिक मदद देने की बात कही वहीं लड़की के ममेरे भाई ने 50 हजार रुपये मदद करने की बात कही. इस घटना के बाबत जब दोनों बच्चियों से पूछा गया तो दोनों ने बड़े भोलेपन से जवाब दिया कि पापा, मम्मी के साथ घूमने जा रहे थे. उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें शादी के बहाने यूपी के अधेड़ के हाथ बेचा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन