अधेड़ के साथ ब्याही जा रही हैं बेटियां

पंजवारा: शादी जैसे पवित्र बंधन को हाल के कुछ वर्षो में चंद लालची लोगों ने व्यापार का रूप दे दिया है. जहां इस रिश्ते की अहमियत को तार-तार कर रख दिया है. यहां तक की बाप अपने बेटी को भी सब कुछ जानते हुए एक ऐसे शख्स के साथ उसका रिश्ता तय कर रहा है […]
पंजवारा: शादी जैसे पवित्र बंधन को हाल के कुछ वर्षो में चंद लालची लोगों ने व्यापार का रूप दे दिया है. जहां इस रिश्ते की अहमियत को तार-तार कर रख दिया है. यहां तक की बाप अपने बेटी को भी सब कुछ जानते हुए एक ऐसे शख्स के साथ उसका रिश्ता तय कर रहा है जो खुद उसकी उम्र का है या फिर 40 , 50 साल का हो चुका है. ऐसे दर्जनों मामले पंजवारा और इसके आस-पास के इलाके में घट चुकी है.
लेकिन फिर भी कुछ लालची लोग चंद रुपये की खातिर अपनी भोली-भाली मासूम बेटी को अनजान शख्स के हाथों सौंप रहे हैं. जानकार बताते हैं कि बीते 28 मई को पंजवारा के विधनाचक टोले में एक मासूम को उसके मां बाप और कुछ स्थानीय लोगों मात्र 40 हजार रुपये में उत्तर प्रदेश के एक अधेड़ अनजान शख्स के साथ शादी करवा दी. ऐसा नहीं की इस टोले में यह पहली बार हो रहा है.
इस शादी के पूर्व भी दो लड़कियों का विवाह काफी उम्रदराज वाले लड़के के साथ उत्तर प्रदेश में कर दी गयी. साथ ही इसी टोले के संबंधी की बेटी की शादी भी यहां के कुछ बिचौलिये ने रुपये के लालच में यूपी में कर दिया. लड़की झारखंड की रहने वाली बतायी जाती है. इस तरह की शादी कराने के लिए यहां दलाल सक्रिय हैं. पहले वो लड़की वाले के रिश्तेदारों से मिलते-जुलते हैं फिर उनके घर आना-जाना शुरू होता है और मौका पाते ही रुपये का लालच देकर उनकी मासूम बेटी को ब्याह कर ले जाते हैं. ऐसा ही कुछ मामला दो साल पूर्व पंजवारा अल्पसंख्यक टोला से सामने आया जब मेरठ से कुछ लोगों ने यहां पहुंच कर शादी रचायी. जब लड़के की उम्र को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया था तो लड़के वालों ने खुल कर बोला था ‘हम ऐसे ही थोड़े आ जाते हैं रुपया देते हैं’.
इस धंधे में कुछ वर्ष पूर्व सबलपुर पंचायत के भतडीहा गांव से भी एक अधेड़ ने युवती के साथ शादी रचा ली थी और अपने साथ लेकर कहां गया अब तक किसी को पता नहीं है. इन सब के अलावे एक दर्जन से भी ज्यादा मामले ऐसे हैं जो लोगों के सामने आज तक नहीं आ पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










