दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से 316 बोतल शराब बरामद, तस्कर व चालक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से 316 बोतल शराब बरामद, तस्कर व चालक पर प्राथमिकी

प्रखंड क्षेत्र के जिलेबियामोड़ टर्निंग पहाड़ी के पास ऑटो दुर्घटना होने पर पहुंची पुलिस को ऑटो से शराब की दुर्गंध आयी.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के जिलेबियामोड़ टर्निंग पहाड़ी के पास ऑटो दुर्घटना होने पर पहुंची पुलिस को ऑटो से शराब की दुर्गंध आयी. जांच में ऑटो के छत पर बने गुप्त तहखाना से 316 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इसके बाद ऑटो को जब्त कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को करीब 3:30 बजे देवघर की ओर से आ रही एक ऑटो जिलेबिया मोड़ टर्निंग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब ऑटो को उठाने व चालक को अस्पताल भेजने लगा तो ऑटो से शराब की दुर्गंध आने लगी. इसके बाद उसकी जांच कर शराब जब्त किया गया. जख्मी ऑटो चालक झारखंड मधुपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया मथुरा गांव का रहने वाला मो कल्लु को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया गया है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि जब्त शराब के तस्कर का पता के लिए जांच पड़ताल की जा रही है. जब्त शराब में तस्कर व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन