अब एक छत के नीचे संवरेगा फुटपाथ विक्रेताओं का जीवन
निरंजन कुमार, बांका : शहर को स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए बांका नगर परिषद राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत यहां जल्द ही स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने पर विचार कर रही है. सभी फुटपाथी दुकानदारों को हाइटेक भवन के नीचे रोजगार दिये जाने की योजना है. इस योजना के तहत नगर परिषद फुटपॉथी […]
निरंजन कुमार, बांका : शहर को स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए बांका नगर परिषद राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत यहां जल्द ही स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने पर विचार कर रही है. सभी फुटपाथी दुकानदारों को हाइटेक भवन के नीचे रोजगार दिये जाने की योजना है. इस योजना के तहत नगर परिषद फुटपॉथी दुकानदारों को हाइटेक शेड, पानी, बिजली व अन्य सुविधाएं मुहैया करायेगी.
आपके शहर में
इसके लिए तत्काल पुरानी ठाकुरबाड़ी स्थित जमीन को चिन्हित किया गया है. इसे मूर्त रूप देने के लिए गत दो दिन पूर्व नप सहित जिला प्रशासन ने बैठक भी की है. योजना के तहत एप के माध्यम से फुटपॉथ दुकानदारों का सर्वे मंगलवार से आरंभ भी कर दिया गया है. पहले दिन कुल 46 फुटकर विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. इस योजना के तहत फरवरी माह के अंत तक सभी फुटकर विक्रेताओं का एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लिया जायेगा
हाइटेक भवन में सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा रोजगार करने का अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए