सांसद के भाई की हार, 19231 मतों से रामदेव ने जदयू प्रत्याशी को दी पटखनी
Updated at : 25 Oct 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बेलहर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक सह राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. रामदेव यादव ने जदयू प्रत्याशी सह सांसद गिरिधारी यादव के भाई लालधारी यादव को 19,231 मत से पराजित किया. पीबीएस कॉलेज में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना के बाद दोपहर में परिणाम घोषित […]
विज्ञापन
बांका : बेलहर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक सह राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. रामदेव यादव ने जदयू प्रत्याशी सह सांसद गिरिधारी यादव के भाई लालधारी यादव को 19,231 मत से पराजित किया.
पीबीएस कॉलेज में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना के बाद दोपहर में परिणाम घोषित कर दिया गया. परिणाम के मुताबिक राजद के रामदेव यादव को कुल 76350, जदयू के लालधारी यादव को 57119, निर्दलीय प्रत्याशी कजाम अंसारी को 2994 व विनोद पंडित को 6743 मत प्राप्त हुआ है. जबिक पोस्टल बैलेट में लालधारी यादव सबसे आगे रहे. लालधारी यादव को 16, रामदेव यादव को 11 व विनोद पंडित को चार वोट प्राप्त हुआ है.
वहीं नोटा को भी दो मत मिला है और छह रद्द कर दिया गया. यानि पोस्टल बैलेट में कुल 39 मत पड़े हैं. खास बात है कि तीसरे नंबर पर नोटा रहा है. रामदेव व लालधारी के बाद नोटा को सबसे अधिक 6986 जनता ने नोटा का बटन दबाया है. वहीं राजद प्रत्याशी के जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.
रंग-अबीर व मिठाई बांटकर खुशियां बांटी. विजयी रत्याशी को भी माला पहनाया. मतगणना सुबह आठ बजे शुरु कर दिया गया था. पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गयी.इसके बाद इवीएम से वोट की गिनती शुरु की गयी. कुल 24 राउंड में गिनती पूरी की गयी. मतगणना को लेकर पीबीएस कॉलेज के अंदर व बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था. डीएम कुंदन कुमार, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी रवि प्रकाश सहित दर्जनों वरीय अधिकारी मौजूद थे.
उपचुनाव के परिणाम से कहीं खुशी कहीं गम राजद ने मनाया जश्न
बांका . बेलहर उप चुनाव के परिणाम ने कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बना दिया. जानकारी के मुताबिक रामदेव यादव के चुनाव जीतने के बाद महागठबंधन के समर्थकों में भारी जोश उमड़ पड़ी. जबिक जदयू समर्थकों में घोर निराशा के बादल छाये हुए थे. जानकारी के मुताबिक अंतिम परिणाम आने के पहले ही एनडीए के ज्यादातर समर्थक मैदान छोड़ चुके थे. वहीं राजद के खेमे में पहले राउंड से ही जश्न का माहौल था. जीत के बाद खुशी दोगुनी हो गयी.
कार्यकर्ता व समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. साथ ही लालू व रामदेव के पक्ष के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की. मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दिया. वहीं रामदेव यादव को कांग्रेस नेता प्रो. राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, बांका के पूर्व प्रत्याशी जफरुल होदा, विमल राय, अर्जुन ठाकुर, प्रदेश सविच कमलेश कुमार आदि ने बधाई दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




