चंदाडीह गांव के आसपास देर रात नजदीक से मंडराये दो हेलीकॉप्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धोरैया : प्रखंड के चंदाडीह गांव आसपास गत सोमवार को रात्रि करीब 8:45 बजे ग्रामीणों ने दो हेलीकॉप्टर को काफी नजदीक से मंडराते हुए देखा. जो उत्तर दिशा की ओर से आकर दक्षिण दिशा की ओर चला गया. इससे ग्रामीणों द्वारा द्वारा कई तरह की चर्चा होने लगी. इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल […]
विज्ञापन
धोरैया : प्रखंड के चंदाडीह गांव आसपास गत सोमवार को रात्रि करीब 8:45 बजे ग्रामीणों ने दो हेलीकॉप्टर को काफी नजदीक से मंडराते हुए देखा. जो उत्तर दिशा की ओर से आकर दक्षिण दिशा की ओर चला गया. इससे ग्रामीणों द्वारा द्वारा कई तरह की चर्चा होने लगी. इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया. इसको लेकर लोग रात्रि प्रहरी भी देने लगे. तभी इसकी सूचना किसी ने प्रशासन को दी.
सूचना मिलने पर रजौन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीओ अजय कुमार, बीडीओ अभिनव भारती व स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की तहकीकात की, और ग्रामीणों को अफवाहों से दूर रहने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










