झपटमारों ने वृद्ध से 60 हजार रुपये उड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : थाना क्षेत्र में इन दिनों झपटमार गिरोह की सक्रियता काफी बढ़ गयी हैं. शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह चौक के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने सेवानिवृत्त कर्मी नवल झा का 60 हजार रूपया से भरा थैला लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा गांव के सेवानिवृत कर्मी […]
विज्ञापन
शंभुगंज : थाना क्षेत्र में इन दिनों झपटमार गिरोह की सक्रियता काफी बढ़ गयी हैं. शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह चौक के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने सेवानिवृत्त कर्मी नवल झा का 60 हजार रूपया से भरा थैला लेकर फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा गांव के सेवानिवृत कर्मी स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज से 60 हजार रूपया निकासी कर वापस घर जा रहा था. शंभुगंज बाजार से ऑटो पर बैठने के बाद नवल झा जैसे ही कुर्माडीह चौक पर उतरे पीछे से मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने उसका झोला छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गया.
विदित हो कि इसके पूर्व भी रायपुरा गांव के चंद्रमोहन सिंह, गिरिधारा गांव के जयप्रकाश सिंह, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के शिक्षक अशोक यादव, बेलारी गांव के महिला जुली खातून सहित इस प्रकार की दो दर्जन से भी ज्यादा घटना हो चुकी है. जिसमें कई घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी तो कितने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाय पुलिस की झंझट में पड़ने के बजाय घर जाने में ही लोगों ने भलाई समझा. इधर पुलिस ने गुरुवार को हुई झपटमारी की घटना से अनभिज्ञता जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










