झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर छायी खुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 5:01 AM
विज्ञापन
अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार से हो रही झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ मौसम को खुशनुमा कर दिया है, वहीं दूसरी ओर किसानों चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. किसान हल बैल लेकर खेतों की और बिचड़ा डालने के लिए निकल पड़े हैं. किसान नकुल कापरी, नारद यादव, सर्गुण मंडल, प्रफुल्ल […]
विज्ञापन
अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार से हो रही झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ मौसम को खुशनुमा कर दिया है, वहीं दूसरी ओर किसानों चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. किसान हल बैल लेकर खेतों की और बिचड़ा डालने के लिए निकल पड़े हैं.
किसान नकुल कापरी, नारद यादव, सर्गुण मंडल, प्रफुल्ल कापरी, बालुलाल मांझी, दिनेश यादव आदि ने बताया है कि लगातार बारिश से हमलोग खुश हैं. इस तरह बारिश होती रही तो इस बार किसान धान की खेती को मजबूती से करेंगे.
बौंसी. दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो चुका है. लगातार बारिश ने जहां एक और धरती की प्यास बुझा दी है. वहीं किसानों के आंखों में भी लगातार हो रही बारिश को देख कर खुशी के आंसू आ गये हैं. मंगलवार को दिनभर हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया.
उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. अमृत बनकर गिरे पानी से खेत लबालब जो गये. खेतों में पानी देख किसानों के चेहरे खिले उठे. धान की रोपाई का कार्य भारी बारिश के साथ तेज पकड़ने की उम्मीद है. इसके पूर्व रविवार को भी बारिश हुई थी. रुक-रुक तेज बारिश से गांवों में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य जल्द करने का निर्णय लिया है. झमाझम बारिश से तापमान में काफी कमी आयी और लोगों को गर्मी से राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










