ठनका गिरने से शंभुगंज के महथुडीह गांव में दो लोग जख्मी

Published at :05 Jun 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से शंभुगंज के महथुडीह गांव में दो लोग जख्मी

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बारिश होने के क्रम में ठनका गिरने से महथुडीह गांव निवासी मो. जावेद एवं मो. शहबाज जख्मी हो गया. इस घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देकर इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बारिश होने के क्रम में ठनका गिरने से महथुडीह गांव निवासी मो. जावेद एवं मो. शहबाज जख्मी हो गया. इस घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देकर इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार दोनो व्यक्ति एक ही बाइक से मिर्जापुर बाजार से घरेलू सामग्री खरीदकर वापस घर जा रहे थे. जहां महथुडीह गांव पहुंचने के पूर्व ही ठनका गिरने से दोनो मोटरसाईकिल से गिरकर मुर्छित हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन