केंद्र सरकार के झूठे वादों की कार्यकर्ता खोलेंगे पोल

कटोरिया : कटोरिया के कांवरिया धर्मशाला परिसर में गुरुवार को युवा राजद की एक बैठक आयोजित हुई. युवा राजद के जिला महासचिव वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष विकास भारती ने की. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला महासचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि तीन जून को रविवार को […]
कटोरिया : कटोरिया के कांवरिया धर्मशाला परिसर में गुरुवार को युवा राजद की एक बैठक आयोजित हुई. युवा राजद के जिला महासचिव वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष विकास भारती ने की. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला महासचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि तीन जून को रविवार को बांका टाउन हॉल में युवा राजद का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है,
जिसमें युवा राजद व छात्र राजद के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार के झूठे वादों की पोल खोली जायेगी. आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर युवा राजद की मजबूती व कमेटी में युवा कार्यकर्ताओं को शामिल करने का अभियान तेज गति से चलाया जायेगा. इस मौके पर जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास भारती, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज दास, पंचायत अध्यक्ष नरेश तांती, प्रखंड छात्र राजद अध्यक्ष प्रमोद यादव, अनिल यादव, गिरिधारी यादव, विकास यादव, आसिफ अली, संजय यादव, भोला मंडल, अवधकिशोर यादव, ललन यादव, मो हुसैन, सागर यादव, मनोरंजन यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




