बांका में लगेगा हनी प्रोसेसिंग प्लांट, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Published at :23 May 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में लगेगा हनी प्रोसेसिंग प्लांट, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम कार्यालय वेश्म में हुई. बैठक में मुख्य रूप से बनो उद्यमी अभियान को धरातल पर उतारने के लिए डीएम ने कई खास जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिये. बांका में संभावनाओं की कमी नहीं है. डीएम […]

विज्ञापन

बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम कार्यालय वेश्म में हुई. बैठक में मुख्य रूप से बनो उद्यमी अभियान को धरातल पर उतारने के लिए डीएम ने कई खास जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिये. बांका में संभावनाओं की कमी नहीं है. डीएम ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग लगाकर लोगों को एक बड़ा रोजगार मुहैया करायी जा सकती है. उन्होंने कहा कि सावन महीना आनेवाला हैं.

लाखों श्रद्धालु कांवर लेकर गुजरते हैं. कांवर को सजाने में कई छोटे-छोटे प्लास्टिक के सामग्री लगायी जाती है. प्लास्टिक उद्योग निर्माण यहां संभव है. इसके लिए जीविका संगठन को लगाया जायेगा. ताकि वे अपने सदस्य से इस उद्योग को मजबूती से उतार सके. कहा कि ऋण की कोई दिक्कत नहीं है. जीविका को वर्ल्ड बैंक से कर्ज मिल जायेगा. जबकि अन्य युवाओं को मुद्रा बैंक सहित अन्य योजनाओं से ऋण का लाभ मिल सकता है. कहा कि मधुमक्खी पालन की यहां अपार संभावनाएं है.

इसलिए यहां हनी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का प्रस्ताव है. इटालियन किस्म की मधुमक्खी का पालन किसानों से कराया जायेगा. मधुमक्खी पालन कलस्टर के हिसाब से किया जायेगा. इसके लिए मधुमक्खी पालक को 15 दिनों का आवश्यक प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जायेगा.

जिले के किसान करेंगे इटालियन किस्म की मधुमक्खी का पालन
डीएम ने जिला उद्योग केंद्र की बैठक में बनो उद्यमी अभियान को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को दिया टास्क
कांवर में लगने वाले शृंगार आइटम के
बांका में निर्माण कराने पर
बनी रणनीति
शहद के उत्पादन से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
डीएम ने कहा कि एक-एक मधुमक्खी पालक प्रत्येक माह बड़ी मात्रा में शहद उत्पादन बिक्री कर सकते हैं. इससे कई गुणा ज्यादा आमदनी की संभावना है. वहीं उन्होंने खासकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति युवक को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नेशनल एससी व एसटी हब के माध्यम से पटना ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण देने की बात कही. बैठक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग संस्थान के सहायक निदेशक नवीन कुमार, उप प्रबंधक सज्जन कुमार पाल, डीपीआरओ दिलीप सरकार सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे.
बांका में विभिन्न उद्योगों के
बनेंगे कलस्टर
डीएम ने कहा कि कलस्टर से उद्योग को बेहतर बढ़ावा मिलेगा. प्रथम चरण में मनिया में चांदी मछली, अमरपुर में गुड़ उद्योग, कटोरिया टमाटर, धोरैया में आर्टेजन व जयपुर मं फैब्रीकेशन कलस्टर विकसित करने पर बल दिया. इस संबंध में सभी को आवश्यक दिशा-निदेश दिया. वहीं डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारी को खादी सहित अन्य उद्योग को पुन: बेहतर रूप देने का कड़ा निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन