दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक जख्मी

Published at :23 May 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक जख्मी

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के छत्रहार गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में अपने मौसा के घर आये भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बैजानी गांव निवासी देवकृष्ण तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के छत्रहार गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में अपने मौसा के घर आये भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बैजानी गांव निवासी देवकृष्ण तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही बलराम तिवारी, निधि देवी, बुलबुल देवी, सिखा कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन