अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

खैरा : सोनो-खैरा मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर बाघाखांड़ गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार उक्त मार्ग पर सोनो की दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित हो गयी थी. जिससे उसपर सवार दो […]
विज्ञापन
खैरा : सोनो-खैरा मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर बाघाखांड़ गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार उक्त मार्ग पर सोनो की दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित हो गयी थी. जिससे उसपर सवार दो लोग घायल हो गये थे, जिसे सदर अस्पताल जमुई के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. जहां इलाज के क्रम में एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक के रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मेरे बहनोई सोनो थाना अंतर्गत चुरहैत गांव निवासी प्रेम शंकर पांडेय तथा एक अन्य रिश्तेदार सिकंदरा थाना अंतर्गत करमा निवासी तारा पांडेय डहुआ से जमुई जा रहे थे. इसी क्रम में बाघाखांड़ गांव के समीप इनके बाइक का संतुलन बिगड़ गया व दोनों लोग सड़क किनारे जा गिरे. इस घटना में दोनों को चोट आई तथा वह दोनों घायल हो गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. जहां मेरे बहनोई वीरेंद्र कुमार पांडेय की मौत हो गयी.
लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा धमना-झाझा मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गये, जिसमें एक की हालात गंभीर बतायी जाती है. जिसका इलाज जमुई में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दिग्घी पंचायत के बरमनिया गांव निवासी दिलीप यादव का पुत्र अशर्फी यादव, राम यादव का पुत्र करीमन यादव शनिवार देर संध्या को लक्ष्मीपुर बाजार से अपने घर बरमनिया बाइक से जा रहा था.
जमुई. जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग गंगटा मोड़ के पास रविवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में नगर क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला निवासी नम्रता कुमारी नामक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार नम्रता अपने परिवार के साथ एक चार पहिया वाहन से वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर मुंगेर से घर आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




