शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित, 30 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता परीक्षा की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : ओबरा में शहीद जगतपति कुमार की याद में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। 11 अगस्त को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Aurangabad News : शहीद जगतपति कुमार के शहादत दिवस की स्मृति में शुक्रवार को ओबरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, खरांटी में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सहजानंद कुमार 'डिक्कू' की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. परीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के कुल 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतियोगिता से बढ़ती है बच्चों में प्रतिस्पर्धा और सीखने की भावना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहजानंद कुमार 'डिक्कू' ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शहीद जगतपति कुमार की स्मृति में इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं. साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने समय-समय पर इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया.

शिक्षकों ने किया परीक्षा का निरीक्षण

प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी के साथ शिक्षक राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं सत्यप्रकाश पांडेय निरीक्षणकर्ता के रूप में मौजूद रहे. सभी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया.

शहादत दिवस समारोह में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

सहजानंद कुमार 'डिक्कू' ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 11 अगस्त को आयोजित शहीद जगतपति कुमार के शहादत दिवस समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे.

Also Read : औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास का कमाल, टीवी और वीडियो से आसान हुई पढ़ाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन