औरंगाबाद के कस्तूरबा गांधी स्कूलों में नन टीचिंग भर्ती, 28 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नॉन-टेचिंग पदों पर बहाली की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. काउंसलिंग और औपबंधिक मेधा सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से 28 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नॉन-टेचिंग (गैर-शिक्क्षणिक) पदों पर चल रही बहाली की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालयों में योगदान के लिए भेजा जाएगा.

विज्ञापन

विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहले ही औपबंधिक मेधा सूची तैयार की जा चुकी है और इसके साथ ही अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जा चुकी है. शिक्षा विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि काउंसलिंग में शामिल जिन अभ्यर्थियों को औपबंधिक मेधा सूची को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति है, वे आगामी 28 सितंबर तक अपने दावे से जुड़े साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दयाशंकर सिंह द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. उन्होंने जानकारी दी है कि प्राप्त होने वाली सभी आपत्तियों की बारीकी से जांच करने के बाद अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करनी होगी आपत्ति

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं. विभाग के नियमों के अनुसार, निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त होने वाली आपत्तियों को ही स्वीकार किया जाएगा.

विदित हो कि औरंगाबाद जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रसोइया, सहायक रसोइया, रात्रि प्रहरी और अनुसेवक समेत नॉन-टेचिंग के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिन पर विभागीय गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन और काउंसलिंग के बाद अब आपत्ति प्राप्त करने की यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आपत्तियों के विधिवत निराकरण के बाद जल्द ही अंतिम मेधा सूची जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विद्यालयों में योगदान देने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन