औरंगाबाद : स्कॉर्पियो में झारखंड से लाई जा रही 87 कार्टन शराब, माली पुलिस ने 652.5 लीटर के साथ 2 धंधेबाजों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

थाने में जब्त शराब के साथ धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी कर लाई जा रही 87 कार्टन (652.5 लीटर) देशी शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के माली थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की है. इस दौरान दो शराब धंधेबाजों को भी दबोच लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंहा ने बीते शनिवार की रात इसी थाना क्षेत्र के धमनी सिमरी बाजार से बैरिया जाने वाली पथ से की है. धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर उक्त पथ से होकर गुजर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि थी कि झारखंड से शराब की खेप लाकर इलाके में खपाने की तैयारी में है. सूचना के सत्यापन के बाद माली थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी-धमनी बाजार के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली गई.

87 कार्टन से 652.5 लीटर देशी शराब बरामद

तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 87 कार्टून देशी शराब जब्त हुई. प्रत्येक कार्टून में 300 एमएल के 25-25 बोतल से 652.5 लीटर शराब जब्त हुई.

रफीगंज और नवीनगर के रहने वाले हैं गिरफ्तार धंधेबाज

उन्होने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के बिजूलिया गांव निवासी सुरेश यादव और नवीनगर थाना क्षेत्र के गजंडा गांव निवासी गणेश गुप्ता के रूप में की गई है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है.

थाने में जब्त शराब के साथ धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
थाने में जब्त शराब के साथ धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

वाहन मालिक और तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जब्त वाहन के मालिक के साथ-साथ दोनों धंधेबाज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस धंधेबाज के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन