28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं, तीन शुभ मुहूर्त में बांधी जा सकेगी राखी
आचार्य की तस्वीर
Aurangabad News : रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें दिनभर राखी बांध सकेंगी। जानें राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और पूरी जानकारी।
Aurangabad News : औरंगाबाद. भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार विशेष ज्योतिषीय संयोग के बीच मनाया जाएगा. सावन पूर्णिमा के अवसर पर 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य आचार्य नारायण जी के अनुसार, इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी. ऐसे में बहनों को राखी बांधने के लिए दिनभर पर्याप्त समय मिलेगा और भद्रा को लेकर होने वाला असमंजस भी नहीं रहेगा. आचार्य नारायण जी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार, शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण इस बार का रक्षाबंधन विशेष माना जा रहा है.
आपके शहर में
सुबह से रात तक तीन प्रमुख शुभ मुहूर्त
आचार्य नारायण जी के अनुसार, सुबह 6:36 बजे से 9:45 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा. इसके बाद दोपहर 12:25 बजे से 1:53 बजे तक दूसरा शुभ मुहूर्त रहेगा. वहीं शाम 7:43 बजे से रात 9:30 बजे तक तीसरे शुभ मुहूर्त में भी बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं. इस दौरान बहनें भाई को तिलक लगाकर आरती करेंगी और रक्षासूत्र बांधकर उसके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करेंगी. वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लेगा.
राहुकाल में राखी बांधने से बचने की सलाह
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक राहुकाल रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल में शुभ कार्य करना अनुकूल नहीं माना जाता है. इसलिए इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गयी है. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार पूजा-अनुष्ठान किया जा सकता है. हालांकि शुभ मुहूर्त के समय में स्थान और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा अंतर संभव है. ऐसे में लोगों को अपने क्षेत्र के पंचांग से समय की पुष्टि कर लेना उचित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए