राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, तकनीकी और संचार क्रांति में योगदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस नेता

Aurangabad News : दाउदनगर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके तकनीकी और संचार क्षेत्र में दिए गए क्रांतिकारी योगदान को याद किया।

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर दाउदनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा की विशेष उपस्थिति रही. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

देश के विकास और तकनीकी प्रगति में योगदान को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के विकास, तकनीकी प्रगति, संचार क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने में राजीव गांधी के योगदान को याद किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने बदलते समय की आवश्यकताओं को समझते हुए भारत में तकनीक और संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की. आज देश जिस डिजिटल और तकनीकी युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत आधारशिला उनके कार्यकाल में रखी गयी थी.

युवाओं को नई दिशा देने का किया काम

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा. उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने के साथ युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया. उनके विचारों और अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

संचार क्रांति और पंचायती राज को किया मजबूत

प्रखंड प्रवक्ता युवराज पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक, तकनीकी और युवा राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने की मजबूत नींव रखी. संचार क्रांति, कंप्यूटर और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. शमीम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाफिज खुर्शीद आलम, नागेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, नारायण गिरी, मनीष कुमार, मृत्युंजय सिंह, आरपी सिंह, शैलेंद्र कुमार, रघुवंश सिंह, सत्तार अंसारी, कमाल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन