पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर जुलूस मार्ग का सत्यापन, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक

Updated:
विज्ञापन

रूट का सत्यापन करते नगर थानाध्यक्ष व अन्य

Aurangabad News : औरंगाबाद में पैगंबर साहब के जन्मदिन पर जुलूस के लिए रूट का सत्यापन किया गया. प्रशासन ने लाइसेंस अनिवार्य किया और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने तैयारियां तेज कर दीं. नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न समुदायों के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस मार्ग का सत्यापन किया. इस दौरान इस्लाम टोली, मदरसा फैजाने सैयदना, टिकरी मोड़, अलीनगर, पठान टोली मस्जिद, कुरैशी मोहल्ला, जमा मस्जिद, मदरसा रोड, कलमी मोहल्ला, धरणीधर रोड, गंज मोहल्ला, नावाडीह, अजमेर नगर होते हुए कर्बला तक जुलूस के निर्धारित रूट का जायजा लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने की अपील

थानाध्यक्ष बबन बैठा ने लोगों से निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

Also Read : औरंगाबाद में पार्थेनियम से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, केवीके वैज्ञानिकों ने बताए नियंत्रण के उपाय

बिना लाइसेंस जुलूस की नहीं मिलेगी अनुमति

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा बाइक जुलूस निकालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की है.

Also Read : औरंगाबाद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कार्यशाला, घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए किया जागरूक

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी.

विभिन्न समुदायों के लोग रहे मौजूद

रूट सत्यापन के दौरान मुफ्ती अफसर राजा कादरी, इसरार उल हक कादरी, मौलाना जमील अख्तर अजीजी, नूरुद्दीन रशीदी, मो. शाहनवाज उर्फ टिक्का खान, मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, अब्दुल्लाह राजा, मो. जुल्फिकार, उमेश कुमार सिंह, पवन कुमार और मो. विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्टार्टअप और मार्केट एक्सेस पर चर्चा, युवाओं को बताए सफलता के मंत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन