हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नवीनगर, कांवरियों का जत्था नवीनगर से देवघर धाम के लिए रवाना
कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना
Aurangabad News : सावन के पावन अवसर पर नवीनगर से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. हर-हर महादेव के नारों से गूंजा पूरा शहर, देखें यात्रा की पूरी जानकारी.
Aurangabad News : सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को नवीनगर प्रखंड के पंचदेव स्थल के समीप से कांवरियों का जत्था बस से देवघर धाम के लिए रवाना हुआ. कांवरियों के वाहनों को विधायक चेतन आनंद, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमकार वैभव सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय और जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
आपके शहर में

नगर में निकाली गई भव्य झांकी, जगह-जगह हुआ स्वागत
रवाना होने से पहले कांवरियों की ओर से नगर में भव्य झांकी निकाली गई. झांकी पंचदेव स्थल से शुरू होकर थाना रोड, बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार और जनकपुर पोखरा सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया. पूरे नगर में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. झांकी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कांवरियों का उत्साह बढ़ाया.
Also Read : औरंगाबाद के अंबा में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, नागेंद्र कुमार सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष
अंबा के सतबहिनी मंदिर से शुरू होगी धार्मिक यात्रा
कांवरियों का यह जत्था नवीनगर से रवाना होकर सबसे पहले अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगा नदी से जल उठाएंगे. गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ धाम और राजगीर होते हुए वापस नवीनगर लौटेगा.

बाबा धाम की यात्रा को लेकर कांवरियों में उत्साह
यात्रा को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए बाबा धाम की ओर रवाना हुए. आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने कांवरियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की.
Also Read : खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बढ़ाया उत्साह
इस मौके पर वार्ड पार्षद मुरारी कुमार, अजय प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इंदल सिंह, विकास कुमार, सुधीर सिंह, लोजपा नेता बिट्टू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत कुमार, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, युवा नेता राहुल रावत, राजद नेता उदय गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह का माहौल रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने झांकी में शामिल होकर कांवरियों का उत्साह बढ़ाया.
Also Read : झाड़ियों में छिपाकर रखी 240 लीटर स्पिरिट बरामद, पुलिस की छापेमारी से धंधेबाज फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए