खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन

बिजली करंट की चपेट में आने से स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की मौत

Aurangabad News : नवीनगर के चंद्रगढ़ गांव में खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह की मौत हो गई. परिजनों में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Aurangabad News : नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ ग्राम पंचायत अंतर्गत चंद्रगढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान चंद्रगढ़ गांव निवासी उपेंद्र सिंह के करीब 42 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़
अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़

खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान लगा करंट

मिली जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश सिंह झारखंड के पिपरा प्रखंड में स्वच्छता विभाग में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह गांव में खेती-बाड़ी से संबंधित कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत में लगे मोटर को स्टार्ट करने के क्रम में वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नवीनगर रेफरल अस्पताल ले गए.

Also Read : बेगूसराय के शकरपुरा हाईस्कूल में ABVP की प्लस टू इकाई गठित, दीपांशु राज बने अध्यक्ष

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद जयप्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं. जयप्रकाश सिंह की आकस्मिक मौत के बाद दोनों बच्चों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप में परिजनों ने किया सड़क जाम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बिजली करंट लगने से जयप्रकाश सिंह की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़
अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़

गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर

जयप्रकाश सिंह की आकस्मिक मौत की खबर से चंद्रगढ़ गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने की कामना की है.

Also Read : बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 31 पेटी कोडीन सिरप के साथ दो गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन