सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित

Updated:
विज्ञापन

प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्रा

Aurangabad News : सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में फार्मेसी छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन, प्राचार्य ने नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी पर जोर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को 2026-30 सत्र के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय और फार्मेसी विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फार्मेसी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण अंग : प्राचार्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि फार्मेसी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण अंग है. एक योग्य फार्मेसी प्रोफेशनल के ऊपर समाज के स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित करना चाहिए. प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट

पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा पर जोर

विभागाध्यक्ष मंजीत कुमार ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का विभाग की ओर से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि फार्मेसी शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है. इसमें प्रयोगशाला कार्य, अनुसंधान, औषधियों का निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और रोगियों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का विशेष महत्व है. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ प्रयोगशाला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहना चाहिए.

शैक्षणिक और प्रयोगशाला गतिविधियों में भाग लेने की अपील

व्यावसायिक समन्वयक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक एवं प्रयोगशाला गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और व्यावसायिक विकास के लिए निरंतर सीखते रहने की सलाह दी.

Also Read : खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक

विद्यार्थियों ने शिक्षकों से संवाद कर पूछे सवाल

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को रखा. शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए फार्मेसी शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला कार्य और फार्मेसी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी बताया गया.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्राध्यापक श्वेता कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश कुमार यादव ने किया. इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, सुभजित मंडल, सोमनाथ घोष, शशिकांत कुमार, नीरज कुमार, सृष्टि तिवारी, सत्यानंद सिंह, प्रवीण दुबे, रमाकांत कुमार, राजू कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मसूद आलम खान, राजन राम सहित 2026-30 सत्र के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद के अंबा में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, नागेंद्र कुमार सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन